पीलीभीत, अप्रैल 9 -- पीलीभीत। महदिया की गंगा देवी को घर में साफ सफाई करते वक्त सांप ने डस लिया। इस पर बेटे ने देखा तो हिम्मत दिखाई और उसने सांप को डिब्बे में बंद कर लिया। यही नहीं अपनी मां के साथ डिब्बे में सांप को बंद करके लेकर पहुंचा। मेडिकल कॉलेज में डाक्टरों ने देखा तो सब दंग रह गए। हालाकि सभी को सांप देख कर इलाज में मदद मिली और चिकित्सकों ने गंगा का इलाज किया। गंगा की हालत फिलहाल स्थिर है। इसका वीडियो भी वायरल हुआ है। घटनाक्रम मंगलवार का बताया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...