मां को आत्महत्या की धमकी देकर रुपए लेकर घर से निकले युवक की हादसे में मौत
हमीरपुर, जून 24 -- हमीरपुर, संवाददाता। मुस्करा कस्बे के हमीरपुर रोड स्थित शिवमंदिर के पास मंगलवार की रात ट्रैक्टर ट्रॉली से टकराकर गंभीर रूप से घायल हुए दूसरे युवक की भी देर रात मौत हो गई। बाइक चला रहे युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था। जान गंवाने वाले दोनों युवक बिवांर थाने के महेरा गांव के निवासी हैं। इस घटना से मृतकों के घर कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने दोनों शवों को रात में ही पोस्टमार्टम के लिए राठ भिजवा दिया था।थाना बिवांर के महेरा गांव निवासी 22 वर्षीय रोहित राजपूत अपने 18 वर्षीय साथी सुदर्शन राजपूत के साथ मंगलवार को मुस्करा आया था। दोनों ने कहीं पार्टी भी की थी। इसके बाद देर रात गांव जाते समय मुस्करा के शिवमंदिर के पास ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गए थे। बाइक चला रहे रोहित ने घटना स्थल पर ही दम तोड़ दिया था। जबकि सुदर्शन को गंभीर हालत में...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.