सुल्तानपुर, जून 17 -- सुलतानपुर। पारिवारिक विवाद में मां की हत्या करने के आरोपी अंकित कोरी की जमानत अर्जी सेशन कोर्ट ने खारिज कर दी है। धम्मौर थाने के राजापुर गांव निवासी अंकित कोरी ने पत्नी के साथ मिलकर मां कुसुमा देवी की बीती 29 मई को हत्या कर दी थी। मृतका की पुत्री अंतिमा ने भाई अंकित और भाभी गुंजन पर हत्या का केस दर्ज कराया था। मृतका के पुत्र की जमानत अर्जी कोर्ट ने खारिज कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...