जौनपुर, मार्च 12 -- सुइथाकला, हिन्दुस्तान संवाद। सरपतहां थाना क्षेत्र के सारी बाजार मोड़ के पास बुधवार की शाम करीब चार बजे सड़क पार करते समय मां के सामने ही एक बच्ची की मौत हो गई। दूसरी बाल बाल बच गई। महिला अपने दो बच्चों को लेकर मायके जा रही थी। इसी दौरान हादसा हुआ। पति मुंबई में रहकर प्राइवेट काम करता है।सरपतहां थाना क्षेत्र के बेनीपुर सडहरा गांव निवासी दुर्गा प्रसाद की पत्नी सीमा गुप्ता अपनी 11 वर्षीय बेटी साक्षी और छह वर्षीय बेटी गौरा को लेकर मायके अमारी गांव जा रही थी। घर से पैदल ही सारी बाजार पहुंची। वहां सड़क के एक किनारे दोनों बच्चियों को खड़ी करके अपने पहले सड़क क्रॉस कर गई। उधर से बच्चों को आने के लिए इशारा की। दोनों बच्चियां हाथ पकड़कर सड़क पार कर रही थीं, इसी दौरान शाहगंज की ओर से तेज रफ्तार में डीसीएम पहुंचा और रौंद दिया। इस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.