मां के सामने ही गंगा में समा गया युवक, मौत
वाराणसी, मई 14 -- चौबेपुर (वाराणसी)। कैथी स्थित मारकंडेय महादेव घाट पर गुरुवार सुबह गंगा स्नान के दौरान एक युवक की डूबने से मौत हो गई। घटना के समय उसकी मां वहीं किनारे खड़ी देखती रह गई। चौबेपुर पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव बाहर निकलवाया। गाजीपुर के रिश्ती (सादात) निवासी विजय शंकर तिवारी की पत्नी कुसुम तिवारी अपने पुत्र 30 वर्षीय सौरभ तिवारी के साथ दर्शन करने आई थीं। सुबह करीब नौ बजे दर्शन के पहले दोनों गंगा स्नान करने पहुंचे। स्नान के दौरान पैर फिसलने से सौरभ डूब गया। जबकि उसकी मां वहीं पास बैठे देखती रह गई। बेटे को डूबता देख उसने शोर मचाया। यह भी पढ़ें- गंगा स्नान के दौरान युवक की डूबने से मौत नाविक पहुंचे लेकिन पता नहीं चल सका। सूचना पर चौबेपुर पुलिस पहुंची। करीब 25 मिनट बाद युवक को बाहर निकाला जा सका।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.