मां के सामने भाई ने की बहन की गोली मारकर हत्या, परिवार ने मिलकर खून साफ किया; गढ़ी झूठी कहानी
कार्यालय संवाददाता, जुलाई 5 -- UP News : उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक भाई ने मां के सामने ही अपनी बहन की सिर में गोली मारकर हत्या कर दी। शहर के लोहियानगर थाना क्षेत्र की जाकिर कॉलोनी में बहन द्वारा निकाह से इनकार किए जाने पर बड़े भाई ने यह खौफनाक कदम उठाया। वारदात के बाद परिवार ने मिलकर कमरे में फैला खून साफ किया, बिस्तर बदलकर सबूत मिटाने का प्रयास किया और पुलिस को सूचना देने के बजाय युवती को अस्पताल ले जाकर छत से गिरने की कहानी गढ़ दी। चिकित्सकों की सूचना पर पहुंची पुलिस की जांच में हत्या का राज खुल गया। जांच में प्रेम संबंध और निकाह को लेकर चल रहा विवाद हत्या की वजह सामने आया है। देर शाम पुलिस ने हत्यारोपी, मां और दो नाबालिग भाइयों को गिरफ्तार कर लिया। जाकिर कॉलोनी निवासी दिवंगत नूर मोहम्मद के परिवार में चार बेटे और एक बेटी थी। 21 वर्षीय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.