बहराइच, दिसम्बर 7 -- यूपी के बहराइच में एक बार फिर भेड़िया ने हमला किया है। मां के सामने ही उसके चार माह के नवजात को भेड़िया उठा ले गया। कैसरगंज इलाके में गोड़हिया नम्बर 3 गांव में घटना हुई है। ग्रामीण और पुलिस बच्चे के खोजबीन में लगे हैं। वहीं कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग के राजापुर कतर्निया गांव के पास पुलिस की गाड़ी के सामने ही तेंदुआ आ गया है। पुलिस ने तेंदुआ के निकलने का इंतजार किया, इसके बाद आगे के लिए रवाना हुई। भेड़िया प्रभावित कैसरगंज इलाके के एक गांव में भेड़िया चार माह के बच्चे को उठा ले गया। देर रात बच्चा मां के पास सोया था उसी दौरान भेड़िये ने हमला किया। ग्रामीण खोजबीन कर रहे हैं मगर अभी बच्चे की बरामदगी नहीं हुई है। वन विभाग और पुलिस टीम पहुंची है। अब तक सात बच्चों की मौत हो चुकी है। दो लपता हैं। लापता होने वाला यह तीसरा बच्च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.