लखीमपुरखीरी, जून 6 -- निघासन कोतवाली क्षेत्र के तारानगर गांव में छप्पर के नीचे अपनी मां के साथ सो रहे आठ साल के बालक की गला रेतकर हत्या कर दी गई। उसकी मां का भी गला रेतने की कोशिश की गई। घायल महिला को निघासन सीएचसी पर भर्ती कराया गया है। महिला ने हमलावरों की पहचान अपने चचेरे देवरों के रूप में की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। तारानगर गांव की ज्ञानदेवी पत्नी रामप्रसाद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गुरुवार की रात वह अपने आठ साल बेटे रवि के साथ घर में मच्छरदानी लगाकर सो रही थीं। रात करीब दो बजे ज्ञान देवी की आहट से आंख खुली तो चारपाई के पास ही चचेरे देवरों कि सियाराम और हरेराम को खड़े देखा। यह भी पढ़ें- घर में मां के साथ सो रहे आठ साल के बच्चे की गला रेतकर हत्या, मां को भी किया घायल महिला का कहना है कि इससे पहले कि वह कुछ समझ पाती, ...