सीतापुर, सितम्बर 18 -- सीतापुर, संवाददाता। जिले में बाघ की दहशत थमने का नाम नहीं ले रही है। मछरेहटा थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह मां के साथ शौच को गई युवती को बाघ घसीट कर ले गया। घटना के बाद हड़कंप मच गया। मौके पर भारी संख्या में ग्रामीण पहुंचे और खोजबीन शुरू की। लेकिन युवती का कहीं पता नहीं। घटना की जानकारी पाकर पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है। मछरेहटा क्षेत्र के राठौरपुर निवासी प्रेमा ने बताया कि सुबह अपनी बेटी दामिनी और कामिनी के साथ शौच के लिए खेतों में गई थी। बड़ी बेटी कामिनी (18) कुछ दूरी पर थी। तभी उसने आवाज लगाई कि अम्मा भागो बाघ आ गया है। जब तक हम कुछ समक्षते तब तक बाघ आया और कामिनी पर हमला कर दिया। घायल कामिनी को गन्ने के खेत की की ओर घसीटता हुआ ले गया। मौके पर पहुंचे पुलिस व वन विभाग की टीम बाघ को खोजने में लगी है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.