मां के साथ मारपीट का आरोपी बेटा गिरफ्तार
भागलपुर, फरवरी 23 -- गोराडीह थाना क्षेत्र के तरछा गांव में एक बेटे ने अपनी मां को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। जिसके बाद उसे इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र गोराडीह भेजा गया। जहां से मायागंज रेफर कर दिया गया। उधर, परिजनों ने घटना की जानकारी गोराडीह पुलिस को दी। जिसके बाद आरोपी बेटे को पुलिस गिरफ्तार कर ले गई। थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.