मां के साथ पालेज पर जा रहा किशोर दोजोड़ा नदी में डूबा
बरेली, मई 16 -- मीरगंज, संवाददाता। मां के साथ पालेज पर जा रहे किशोर का दोजोड़ा नदी पार करते समय पैर फिसल गया, जिससे वह नदी में डूब गया। ग्रामीणों ने शव नदी से निकाला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को बरेली भेज दिया।फतेहगंज पश्चिमी कस्बा के मोहल्ला लोधीनगर निवासी भूपराम मौर्य ने दोजोड़ा नदी के पार बटाई में पालेज की है। शनिवार की दोपहर में उनकी पत्नी गीता दो पुत्रों के साथ पालेज पर जा रही थीं। एक पुत्र गीता के गोद में था। दस वर्षीय पुत्र निगम उनके साथ पैदल जा रहा था। दोजोड़ा नदी पार करते समय पैर फिसलने से निगम नदी में डूब गया। यह भी पढ़ें- गंगा में नहाते समय किशोर डूबा, मौत मां के शोर मचाने पर ग्रामीण व पुलिस पहुंच गई। ग्रामीणों ने निगम को नदी से निकाला। तब तक उसकी मौत हो गई। राजस्व कर्मचारी ने तहसील प्रशासन को घटना से अवगत कराया। पुलिस ने निगम क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.