वाराणसी, जनवरी 30 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। लंदन के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. अजिंक्य काले ने बताया कि मां के साथ रहने से नवजात जल्दी स्वस्थ्य होते हैं। वह गुरुवार को कबीरचौरा स्थित एमसीएच विंग में 'फर्स्ट ब्रीथ रेडिनेस एंड लीडरशिप' कार्यशाला के तीसरे दिन डॉक्टरों को संबोधित कर रहे थे। यूके की नीश ऑर्गनाइजेशन और कम्युनिटी एम्पावरमेंट लैब (सीईएल) के सहयोग से चल रही कार्यशाला में उन्होंने बताया कि इस कारण महिला अस्पताल और एमसीएच विंग के एसएनसीयू का विस्तार कर वहां पर मां के रहने की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने बताया कि यूपी में प्रति एक हजार नवजात मृत्यु दर 28 है। इसे एकल अंक में लाने का प्रयास किया जा रहा है। महिला अस्पताल के डॉ. आरएन सिंह ने कहा कि एसएनसीयू में मां के लिए बेड लगेगा। हम लोग शासन को प्रस्ताव भेज रहे हैं। इस दौरान डॉ. यूसुफ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.