सहारनपुर, मई 3 -- भाटखेडी निवासी एक व्यक्ति ने अपने ही गांव के एक युवक पर घर में घुसकर मानसिक रोगी पत्नी के साथ छेड़छाड़ करने तथा विरोध करने पर पुत्री के साथ मारपीट करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। रामसिंह का कहना है कि उनके ही गांव का रहने वाला एक युवक उसकी पत्नी पर गलत नीयत रखता है। समझाने के बाद भी वह अपनी हरकतों से बाज नही आता। आरोप है कि शनिवार शाम करीब 5:30 बजे वह गांव के बस स्टैंड पर एक दुकान पर बैठा था। इस दौरान आरोपी उनके घर में घुस गया तथा उसकी मानसिक रोगी पत्नी के साथ छेड़छाड़ करने लगा उसकी 11 वर्षीया पुत्री ने जब उसका विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की और फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...