मां के साथ घाट पर पूजन में आया बेटा गंगा में डूबा, लापता
मिर्जापुर, मई 23 -- चेतगंज। चील्ह थाना क्षेत्र के भोगांव गांव स्थित घाट पर शुक्रवार को मां के साथ गंगा पूजन में गया सात वर्षीय पुत्र डूब गया। पुलिस एसडीआरएफ और स्थानीय गोताखोरों से देर शाम तक तलाश कराई, लेकिन कुछ पता नहीं चला। भदोही जिले के औराई थाना क्षेत्र के कोड़रपट्टी महदेवा गांव निवासी बबलू उर्फ संघर्ष के भांजे का गंगा पूजन कार्यक्रम था। परिवार के सदस्य और बबलू की पत्नी लक्ष्मी देवी अपने सात वर्षीय पुत्र श्रेयांश समेत अन्य बच्चों को लेकर चील्ह के भोगांव गंगा घाट पर पहुंची। लक्ष्मी देवी ने अपने पुत्र श्रेयांश को पहले गंगा स्नान कराकर कुछ दूर घाट पर बैठा दिया, उसके बाद दूसरे पुत्र और पुत्री को स्नान कराने लगीं। यह भी पढ़ें- महानंदा नदी में डूबे तीन बच्चों की तलाश दूसरे दिन भी जारी इसी बीच श्रेयांश संभवत: दोबारा स्नान करने के लिए गंगा मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.