बदायूं, मई 28 -- उझानी। गंगा दशहरा पर पति को बिना बताए मां के साथ कछला गंगा स्नान को जाने पर पति ने नाराज होकर पत्नी की पिटाई कर दी। महिला ने पति के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। इलाके के गांव दहेमूं निवासी रंजीत नाथ की पत्नी सोनिया सोमवार को पति को बिना बताए गांव निवासी अपनी मां के साथ गंगा दशहरा स्नान करने चली गई थी। जब वह शाम को लौटकर घर आई तो पति ने मारपीट कर दी, जिससे वह घायल हो गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- मां के साथ गंगा स्नान आई तो पति ने पीटा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...