बदायूं, मई 27 -- गंगा दशहरा पर पति को बिना बताए मां के साथ कछला गंगा स्नान को जाने पर पति ने नाराज होकर पत्नी की पिटाई कर दी। महिला ने पति के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। इलाके के गांव दहेमूं निवासी रंजीत नाथ की पत्नी सोनिया सोमवार को गांव में रहने वाली अपनी मां के साथ गंगा दशहरा स्नान के लिए कछला गंगा घाट चली गई थी। शाम को घर लौटने पर पति ने बिना बताए जाने की बात को लेकर उसके साथ मारपीट कर दी, जिससे वह घायल हो गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को पीटा, चार पर केस

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...