मां के साथ खेत पर गई किशोरी को दबंग ने दबोचा
बरेली, मई 15 -- फरीदपुर, संवाददाता। खेत पर जा रही किशोरी को दबंग ने पकड़ लिया। आवाज सुनकर पहुंची किशोरी मां को देखकर दबंग भाग निकला। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। फरीदपुर के एक गांव की 17 वर्षीय किशोरी मां के साथ खेत पर गई थी। वहां गांव का अजीत पहुंच गया, उसने किशोरी को दबोच लिया। खेत पर काम कर रही उसकी मां पहुंच गई। इसके बाद दबंग हत्या की धमकी देते फरार हो गया। परिवार वालों ने आरोपी पर मुकदमा दर्ज कराया। इंस्पेक्टर राधेश्याम ने बताया कि जांच की जा रही है।आरोपी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.