मां के सम्मान में बच्चों ने दीं मनमोहक प्रस्तुतियां
बदायूं, मई 18 -- नगर के शिशु शिक्षा सदन जूनियर हाईस्कूल में रविवार को मातृ दिवस का भव्य आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ महिला उपनिरीक्षक रचना देशवाल ने किया। इसके बाद विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित अभिभावकों का मन मोह लिया। वहीं माताओं ने भी विभिन्न मनोरंजक खेलों एवं गोष्ठी में प्रतिभाग कर अपने बच्चों के पालन-पोषण एवं संस्कारों से जुड़े अनुभव साझा किए। चयनित माताओं को प्रधानाचार्या मीनाक्षी शर्मा एवं समस्त स्टाफ द्वारा मंच पर सम्मानित किया गया। विद्यालय के समस्त शिक्षकों एवं स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.