बदायूं, अप्रैल 10 -- सीएचसी पर प्रधानमंत्री सुरक्षा मातृत्व अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं के लिए स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। जिसमें क्षेत्र की करीब 35 से अधिक गर्भवती महिलाओं का टीम द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण किया। शिविर में स्त्री रोग विशेषज्ञ डा.जयश्री शर्मा ने गर्भवती महिलाओं को बताया कि गर्भवती महिलाओं को इस दौरान संतुतिल आहार की लेना चाहिए। इस मौके पर सुमन शर्मा, अमृता पाल आदि मौजूद रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...