कन्नौज, अप्रैल 13 -- पीएमश्री जूनियर हाईस्कूल के होनहार भाई-बहन ने अपनी कड़ी मेहनत और लगन के दम पर अटल आवासीय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा में सफलता हासिल कर परिवार और विद्यालय का नाम रोशन किया है। खास बात यह रही कि दोनों ने बिना किसी कोचिंग के, केवल स्वअध्ययन के बल पर यह मुकाम पाया। इस उपलब्धि पर सोमवार को विद्यालय में दोनों विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। क्षेत्र के गांव मुंडाला निवासी आयुष शाक्य कक्षा आठ तथा उसकी बहन दीक्षा शाक्य कक्षा पांच में पीएमश्री विद्यालय में अध्ययनरत थे। पिता जितेंद्र कुमार के निधन के बाद उनकी मां हेमलता मेहनत-मजदूरी कर बच्चों की पढ़ाई का खर्च उठा रही हैं। सीमित संसाधनों और कठिन परिस्थितियों के बावजूद दोनों बच्चों ने निरंतर परिश्रम से यह उपलब्धि हासिल की। प्रधानाध्यापिका आकांक्षा चौरसिया ने बताया कि अटल आवासी...