बदायूं, अक्टूबर 1 -- डेढ़ साल का दिव्यम मां के शव से लिपटकर रोता रहा। वह मां को उठाने की कोशिश करता रहा, लेकिन उसे क्या पता था कि उसकी मां अब इस दुनिया में नहीं है। मां के आंचल से लिपटकर रहने वाले इस मासूम की आंखों के सामने उसका सबसे बड़ा सहारा छिन चुका था, लेकिन वह मां की मौत से अनजान था। उसहैत थाना क्षेत्र की कटरा सहादतगंज चौकी के बीहट गांव की मोहिनी के चार बच्चे हैं। सबसे बड़ा बेटा अनुज आठ वर्ष का है। इसके बाद छह वर्ष की प्रतिज्ञा, चार वर्ष की प्रतिष्ठा और सबसे छोटा डेढ़ साल का दिव्यम। घटना के बाद चारों बच्चों के सिर से मां का आंचल उठ गया। जिस मां के स्नेह और ममता के बीच बच्चे अपना बचपन जी रहे थे, वही मां अब उनके बीच नहीं है। सबसे छोटा दिव्यम तो इतना मासूम है कि उसे मां के हमेशा के लिए चले जाने का मतलब भी नहीं पता। वह मां के शव से चिपक...