फतेहपुर, मई 30 -- फतेहपुर। वो मां को घसीटते रहे और मैं रोती रही... मासूम बेटी की इस दर्दभरी लेकिन बेबाक गवाही के दम पर अदालत ने शनिवार को मां से गैंगरेप करने वाले सगे भाइयों समेत तीन दरिंदों को सलाखों के पीछे भेज दिया है। फास्ट ट्रैक कोर्ट-एक ने 2019 के इस दिल दहला देने वाले मामले में तीनों दोषियों को दस-दस साल की सजा और 14-14 हजार रुपये जुर्माने का आदेश सुनाया। अर्थदंड अदा नहीं करने की दशा पर अभियुक्तों को अतिरिक्त सजा काटना होगा। शासकीय अधिवक्ता महेन्द्र सिंह ने बताया कि बकेवर थाने के एक गांव की महिला 21 जुलाई 2019 को नौ वर्षीय बेटी को साथ लेकर खेतों में धान की रोपाई के लिए गई थी। वापस लौटते समय महिला बेटी को नहर किनारे बैठा कर नित्य क्रिया के लिए कुछ दूर चली गई। तभी पहले से घात लगाए बैठे देवमई गांव निवासी सगे भाई रामसजीवन और रावेन्द्र ...