धनबाद, अप्रैल 21 -- सेवा व समर्पण की ओर से मदर्स डे पर पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसमें भाग लेने वाले प्रतिभागी मां के लिए अपनी भावनाओं को कला के माध्यम से प्रदर्शित करेंगे। कार्यक्रम को लेकर आयोजित प्रेसवार्ता में अध्यक्ष काजल झा ने यह जानकारी दी। प्रेस वार्ता में संस्था के प्रतिनिधियों ने बताया कि यह प्रतियोगिता मातृ दिवस के अवसर पर आयोजित की जा रही है। प्रतियोगिता का विषय भी मां से संबंधित होगा, जिससे बच्चों में मातृत्व के प्रति प्रेम और सम्मान की भावना को प्रोत्साहित किया जा सके। इस प्रतियोगिता में चार वर्ष से लेकर सभी आयु वर्ग के प्रतिभागी भाग ले सकते हैं।प्रतियोगिता को कुल चार श्रेणियों में विभाजित किया गया है, जिसमें चौथी श्रेणी 18 वर्ष से अधिक आयु के प्रतिभागियों के लिए निर्धारित की गई है। यह कार्यक्रम 9 मई को आईएसएम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.