मां के रोकने पर PG नहीं लौटा तो बच गई जान; UP के छात्र हबीब के लिए जन्मदिन बना नया जीवन
नई दिल्ली, सितम्बर 7 -- रजनीश कुमार पाण्डेय/अभिनव उपाध्याय, नई दिल्ली दिल्ली में मोती बाग इलाके के सत्य निकेतन में हुए हादसे में उसी पीजी में रहने वाला एक छात्र अपनी मां की हिदायत के चलते बाल-बाल बच गया। 4 सितंबर को उसका जन्मदिन था और इसके चलते वह पीजी से अपने चाचा के घर चला गया था। 5 सितंबर को भी जब उसने पीजी लौटने की बात कही तो मां ने उसे अगले दिन जाने की हिदायत देते हुए रविवार शाम तक पीजी जाने को कहा। इसके चलते जन्मदिन की खुशी और मां की एक हिदायत ने उसे मौत के मुंह में जाने से बचा लिया। हादसे वाले पीजी में रहने वाले हबीब ने बताया कि वह यूपी के गाजीपुर के रहने वाले हैं और यहां डीयू से स्नातक कर रहे हैं। बाटला हाउस इलाके में उसके चाचा शोएब रहते हैं। सुरक्षित बच जाने पर हबीब ने रविवार को नम आंखों से बार-बार अपनी मां का शुक्रिया अदा करता द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.