पीलीभीत, सितम्बर 3 -- अमरिया। थाना अमरिया क्षेत्र के एक गांव में एक महिला ने एक युवक पर उसकी बड़ी बेटी के साथ घर में घुसकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मां की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

घटना का विवरण थाना अमरिया क्षेत्र के एक गांव की निवासी महिला ने थाना अमरिया में रिपोर्ट दर्ज करवाई। जिसमें कहा गया कि 28 अगस्त को सुबह करीब नौ बजे वह राखी बांधने अपने मायके ग्राम बरेली गई थी। वह अपने चार बच्चों, तीन लड़कियों और एक लड़के को घर पर छोड़ गई थी।

दुष्कर्म का आरोप आरोप है कि उसी रात करीब 11 बजे मोहल्ला दुबे, थाना बीसलपुर निवासी राजेश पुत्र मुन्नालाल घर में घुस आया और उसकी बड़ी बेटी के साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट की और शिकायत करने पर उसे तथा उसके भाई को जान से मारने की धमकी दी।

आरोपी...