मां के ब्रह्मभोज में भाई की गोली मारकर हत्या, भीड़ ने आरोपी की पत्नी-बेटी को पीटा
प्रमुख संवाददाता, जून 10 -- यूपी के गोरखपुर में पिपराइच क्षेत्र के जंगल धूषण टोला बड़की रेतवहिया में मंगलवार दोपहर में मां के ब्रह्मभोज के दौरान पैसा खर्च करने के विवाद में बड़े भाई ने छोटे की गोली मारकर हत्या कर दी। इससे गुस्साए लोगों ने आरोपित की पत्नी व बेटी को पीट दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। बड़की रेतवहिया निवासी कोमल शर्मा के चार बेटों में बड़े दिग्विजय और सोनू गांव के पुराने मकान में रहते हैं, जबकि सत्यप्रकाश उर्फ शुभम और श्याम शंकर माता-पिता के साथ खेत में बने मकान में रहते थे। कोमल की पत्नी सावित्री का 16 दिन पहले निधन हो गया था। मंगलवार को ब्रह्मभोज था। बताया जा रहा है कि दिग्विजय और सोनू मां के ब्रह्मभोज से जुड़े संस्कारों में शामिल नहीं हुए थे। इसे लेकर परिवार में नाराजगी थी। मंगलवार को ब्रह्मभोज में पहुंची दिग्विजय की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.