फतेहपुर, जून 5 -- जाफरगंज। धौरहरा गांव में मां राजकली और आठ वर्षीय बेटे छोटू उर्फ राज की मौत के बाद अब एक वर्षीय सौरभ ने भी कानपुर के अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। बता दें कि मंगलवार को पति से विवाद के बाद राजकली ने अपने बच्चों के साथ जहरीला पदार्थ खा लिया था। घटना में आठ वर्षीय छोटू उर्फ राज की इलाज के दौरान मौत हो गई थी, जबकि राजकली और उसका एक वर्षीय पुत्र सौरभ गंभीर हालत में कानपुर रेफर किए गए थे। बाद में राजकली ने भी अस्पताल में दम तोड़ दिया था। शुक्रवार को सौरभ की भी मौत हो गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...