हिन्दुस्तान संवाद, मार्च 31 -- UP News: यूपी के कुशीनगर में दो दिन पहले गायब हुए 12 साल के बालक राजवीर यादव की हत्या की गयी थी। रविवार की रात उसका शव देवरिया देहात गांव के पास झाड़ियों में मिला था। सोमवार को पुलिस ने हत्या का खुलासा करते हुए बताया कि बालक की मां के प्रेमी ने ही उसकी गला दबाकर हत्या की थी। पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया है। राजबीर यादव (12) पुत्र प्रमोद यादव निवासी ग्राम कुसुम्हा टोला, कतरवन थाना रामकोला अपनी मां रीना देवी के साथ गोपालपुर बिरैचा में अपने मामा आदित्य यादव के घर रहता था। उसके पिता रोजी रोजगार के सिलसिले में विदेश में हैं। बीते 27 मार्च को राजवीर की मां रीना ने उसे पैंट खरीदने के लिए पैकौली चौराहे पर भेजा था। उसके बाद वह घर नहीं लौटा। काफी खोजबीन के बाद उसके मामा आदित्य ने थाने पर तहरीर दी। पुलिस ने ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.