मुंगेर, मई 9 -- तारापुर, निज संवाददाता। मदर्स डे के अवसर पर शनिवार को पारामाउंट एकेडमी, तारापुर में मां और बच्चों के अटूट रिश्ते पर आधारित भावनात्मक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यालय के निदेशक सह संस्थापक महेश कुमार सिंह के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने गीत, संगीत, लघु नाटक, कविता एवं हस्तनिर्मित ग्रीटिंग कार्ड के माध्यम से मां के प्रति अपने प्रेम, सम्मान और कृतज्ञता को अभिव्यक्त किया। कार्यक्रम की थीम मदर्स डे : ए टू सेलिब्रेट लव, केयर एंड सेक्रिफाइस रही। यह भी पढ़ें- मां के प्रति सम्मान का भाव किया व्यक्तकार्यक्रम का आयोजन छात्राओं ने मंच पर घुटनों के बल बैठकर मां को समर्पित कविता पाठ किया तथा ग्रीटिंग कार्ड एवं पुष्प भेंट कर भावुक माहौल बना दिया। वहीं सामूहिक गीत एवं भाषणों ने उपस्थित अभिभावकों को मंत्रमुग्ध कर...