सीतामढ़ी, मार्च 24 -- सुप्पी। चैत्र नवरात्रा महापर्व के अवसर पर प्रखंड क्षेत्र के मंदिरों, घरों व पूजा स्थलों पर सोमवार को माता दुर्गा के पांचवें स्वरूप स्कन्द माता की पूजा-अर्चना श्रद्धा-भक्ति के साथ की गयी। प्रखंड क्षेत्र के बाबा मठ मनियारी एवं बौद्धि माता मंदिर नरकटिया के परिसर में माता दुर्गा समेत अन्य देवी-देवताओं की प्रतिमा स्थापित की गयी है। जबकि प्रखंड क्षेत्र के बड़हरवा, मनियारी, रमनगरा, ससौला, अख्ता, घरवारा, मोहनी मंडल गांवों स्थित दुर्गा मंदिरों में स्थापित भगवती दुर्गा के मूर्ति के समीप विद्वान पंडितों द्वारा 24 घंटे दुर्गा सप्तशती का पाठ कराया जा रहा है। पूजा स्थलों पर लगाए गये ध्वनि विस्तारक यंत्रों की आवाज से प्रखंड क्षेत्र के सारा वातावरण भक्तिमय बना हुआ है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...