सीतामढ़ी, मार्च 25 -- सीतामढ़ी। चैत्र नवरात्र के सातवें दिन बुधवार को मां दुर्गा का नेत्र पट खुलते ही पूजा पंडालों में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। मां दुर्गा जी के जयकारे से पूजा पंडाल गूंज उठा। मां दुर्गा की पूजा कर भक्तों ने आशीर्वाद मांगा। पुनौराधाम के पंच मंदिर चौक ब्रह्म स्थान के समीप जय मां चैती दुर्गा पूजा समिति द्वारा मां दुर्गा की प्रतिमा, पुनौरा धाम के पुंडरीक क्षेत्र सूर्यमंदिर के समीप मां शक्ति पूजा समिति द्वारा मां की प्रतिमा, नगर के जानकी मंदिर के समीप वैदेही सरोवर स्थित मां दुर्गा की प्रतिमा एवम डुमरा रोड स्थित आईटीआई के समीप दुर्गा जी की प्रतिमा के नेत्र पट खुलते ही भक्तों की भीड़ बढ़ गई।वहीं दुर्गा जी के मंदिरों में दुर्गा सप्तशती का पाठ कर भक्तों ने घी के दीपक जलाएं। साथ ही अक्षत, फूल, धूप, गंध, पुष्प और मां का प्रिय भोग ग...