मोतिहारी, मार्च 25 -- मोतिहारी। वासंतिक नवरात्र की सप्तमी तिथि को लेकर बुधवार की सुबह में नगर से लेकर गांवों तक के पूजा पंडालों में नवपत्रिका प्रवेश के साथ ही भक्तों ने मां का जयकारा लगाया। जयकारे के साथ ही पूजा पण्डालों में स्थापित प्रतिमाओं के पट खुल गये और पूजा अर्चना आरंभ हो गयी। इस अवसर पर आचार्यों ने यजमानों से मंगल कलश के पास नवग्रह, दसदिग्पाल व पंचदेवता की पूजा कराने के बाद पहले भगवान गणेश, लक्ष्मी, कार्तिकेय, सरस्वती आदि देव प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा के साथ-साथ पंचोपचार से सभी देव प्रतिमाओं की पूजा अर्चना करायी। नवरात्र अवधि में माता दुर्गा सहित सभी देवी,देवताओं की पूजा अर्चना के लिए भक्तों की भीड़ नगर के सभी दुर्गा मंदिरों और पूजा पंडालों में उमड़ पड़ी है। ग्रामीण क्षेत्रों से सैकड़ों की संख्या में भक्तों के आ जाने से पूजा पंडालो...