नई दिल्ली, जनवरी 4 -- बिहार के लखीसराय में एक बेटे ने मां के निधन के बाद ऐसा काम किया कि समाज में चर्चा का विषय बन गया। शहर के पुरानी बाजार धर्मरायचक वार्ड संख्या छह में रविवार को यशोदा देवी मां के निधन पर मृत्यु भोज का बहिष्कार कर असहाय के बीच कंबल वितरण किया गया। इसके मृतका के दो बेटों के बीच भोज को लेकर विवाद भी हो गया। जानकारी के अनुसार स्व मिश्री भगत की पत्नी यशोदा देवी का निधन 22 दिसंबर को हुआ था। उनके दो पुत्र है। छोटे बेटे ने मृत्यु भोज का बहिष्कार कर असहाय के बीच कंबल वितरण करने का निर्णय लिया। इस पर बड़े भाई ने मना कर दिया। बड़े भाई की सहमति नहीं होने के बावजूद उसने मृत्यु भोज में शामिल न होकर मां के श्राद्धकर्म के बाद के बाद समाज के असहाय लोगों के बीच कंबल वितरण किया। वार्ड के ही सार्वजनिक स्थल बिसहरी स्थान में श्रद्धांजलि सभा ...