देहरादून, जुलाई 21 -- फोटो..... देहरादून। भारतीय जनता पार्टी एनजीओ प्रकोष्ठ की ओर से हरेला पर्व पर पौधरोपण किया गया।मंगलवार को एमकेपी पीजी कॉलेज परिसर में एक पेड़ मां के नाम आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार ने कहा कि 'एक पेड़ मां के नाम' केवल पौधरोपण का कार्यक्रम नहीं, बल्कि मातृशक्ति के प्रति सम्मान और पर्यावरण संरक्षण का भावनात्मक संदेश है। मां के नाम लगाया गया पौधा आने वाली पीढ़ियों के लिए पर्यावरण संरक्षण का संकल्प बनेगा। देहरादून महानगर के जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। प्रत्येक व्यक्ति को पौधरोपण को अपने जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए और लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करनी चाहिए। इस मौके पर जिला संयोजक नलिनी त्रिखा तनेजा, जिला सहसंयो...