मां के नाम एक पौधा के तहत कॉलेज में पौधरोपण
गंगापार, अगस्त 8 -- बाल विद्या मंदिर इंटर विद्यालय करमा कौंधियारा के परिसर में पर्यावरण संरक्षण और हरित वातावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से गुरुवार को मां के नाम एक पौधा अभियान के तहत एक पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और कर्मचारियों ने अपनी-अपनी माताओं के नाम पर चीकू का पौधा लगाया गया। इस अवसर पर विद्यालय की प्रशासक शाहिदा किरमानी और प्रधानाचार्या सबा खान ने पर्यावरण संरक्षण को वैश्विक आवश्यकता बताया। उन्होंने भारत सरकार की एक पेड़ मां के नाम पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह मातृ सम्मान के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.