गिरडीह, मार्च 30 -- गावां, प्रतिनिधि। गावां बाजार स्थित काली मंडा मंदिर में चैती दुर्गा पूजा के अवसर पर आयोजित मेला में रविवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। शाम से लेकर रात तक मंदिर में मां दुर्गा के दर्शन के लिए लोगों की भीड़ लगी रहीं। दर्शन-पूजन के बाद श्रद्धालुओं ने मेले का जमकर आनंद लिया। मेले में खासकर चाट, गुपचुप और चाउमीन की दुकानों पर सबसे अधिक भीड़ देखी गई। वहीं बच्चों के मनोरंजन के लिए लगाए गए झूले और अन्य आकर्षण केंद्र भी लोगों के बीच खासा लोकप्रिय रहा। मेले को लेकर सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस बल की तैनाती की गई थी, जिससे पूरे आयोजन में व्यवस्था बनी रही। सोमवार को प्रतिमा विसर्जन के साथ दुर्गा पूजा एवं मेले का समापन होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.