मिर्जापुर, जून 29 -- हलिया। स्थानीय थाना क्षेत्र के गड़बड़ा धाम में सोमवार को दो महिला दर्शनार्थी की चेन कट गई। राजपुर गांव निवासी आरती देवी और मध्य प्रदेश के खटखरी गांव निवासी सुषमा परिवार संग दर्शन पूजन करने आई थी। उसी दौरान दोनों महिला दर्शनार्थी के गले से उचक्कों ने चेन उड़ा दिया। पीड़ित महिलाओं की तहरीर पर पुलिस जांच में जुट गई है। थानाध्यक्ष राजीव कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...