मां के डांटने से नाराज किशोरी ने घर छोड़ा
गाज़ियाबाद, जून 27 -- ट्रांस हिंडन, संवाददाता। टीला मोड़ थाना क्षेत्र के पसौंडा में मां के डांटने पर 14 वर्षीय किशोरी घर से चली गई। मां ने बेटी को पढ़ाई और काम को लेकर डांट दिया था। पुलिस मुकदमा दर्ज करके किशोरी की तलाश कर रही है। पसौंडा निवासी सलमा ने पुलिस को बताया कि उनकी 14 वर्षीय कक्षा आठ की छात्रा है। गर्मी की छुट्टियां होने के कारण वह छुट्टियों के काम पर ध्यान नहीं दे रही थी और घर के छोटे मोटे काम में उनका हाथ भी नहीं बंटा रही थी। इस पर 25 जून को उन्होंने बेटी को डांट दिया था। अगले दिन उनकी बेटी कुछ भी बताए बिना शाम चार बजे घर से कहीं चली गई। यह भी पढ़ें- मां के डांटने से नाराज किशोरी ने घर छोड़ा उन्होंने बेटी को सभी जगह तलाश किया। रिश्तेदारी और उसके दोस्तों से भी पता किया, लेकिन बेटी का कुछ पता नहीं चल सका। सलमा ने अनहोनी की आशंका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.