कानपुर, जून 15 -- चकेरी। रात तक ज्यादा मोबाइल चलाने के लिए मां ने डांटा तो हाईस्कूल का छात्र नाराज होकर घर से चला गया। थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि तहरीर पर अज्ञात पर अपहरण की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। चकेरी के मंगला विहार द्वितीय निवासी जितेन्द्र सिंह की पत्नी शशिप्रभा उर्फ सोना सिंह के अनुसार उनका 15 वर्षीय बेटा आशुतोष उर्फ शौर्य सिंह हाईस्कूल का छात्र है। पीड़िता ने बताया कि बीते शनिवार की रात को उन्होंने बेटे को ज्यादा मोबाइल चलाने को लेकर डांट दिया था। जिसके बाद देर रात आशुतोष नाराज होकर घर से कहीं चला गया। यह भी पढ़ें- किशोर लापता, रिपोर्ट दर्ज

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...