बरेली, मार्च 15 -- मां के डांटने पर दो सगी बहनें नाराज होकर कहीं चली गईं। उनकी मां ने थाना सीबीगंज में गुमशुदगी दर्ज कराई है। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। सीबीगंज के गांव आजमपुर बलरऊ में रहने वाली नन्ही देवी ने पुलिस को बताया कि 11 मार्च की सुबह वह अपनी बेटियों, 15 वर्षीय सुषमा और 18 वर्षीय सावित्री के साथ खेत में निराई-गुड़ाई कर रही थीं। ठीक से काम नहीं करने पर उन्होंने दोनों बेटियों को डांट दिया। इसके बाद दोनों बेटियां घर जाने की बात कहकर खेत से चली गईं लेकिन घर नहीं पहुंचीं। उन लोगों ने आसपास के लोगों और रिश्तेदारों के यहां बेटियों को काफी तलाश किया लेकिन उनका कुछ पता नहीं चल सका। इस पर शुक्रवार को उन्होंने सीबीगंज थाने में दोनों की गुमशुदगी दर्ज कराई है। सीओ द्वितीय अंजनी कुमार तिवारी ने बताया कि लड़कियों के बारे में जानकारी की जा रही ह...