चम्पावत, मार्च 25 -- मां पूर्णागिरि धाम जयकारों से गूंजता रहा। यहां दर्शन के लिए श्रद्धालु रात में कतार में खड़े रहे। नवरात्र में अब तक ढाई लाख से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान लगाया जा रहा है। टनकपुर के पूर्णागिरि धाम में चैत्र नवरात्र के दौरान आस्था चरम पर दिखाई दे रही है। यहां रात भर हजारों श्रद्धालु माता के दर्शन के लिए कतार में खड़े होकर बारी का इंतजार कर रहे हैं। बावजूद इसके श्रद्धालुओं में उत्साह बना हुआ है। मेला समिति के अध्यक्ष किशन तिवारी ने बताया कि नवरात्र के दौरान अब तक ढाई लाख से अधिक श्रद्धालु मां पूर्णागिरि के दर्शन कर चुके हैं। दूर-दराज राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं का सिलसिला लगातार जारी है। जिससे मेला क्षेत्र पूरी तरह भक्तिमय माहौल में डूबा हुआ है।श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.