चित्रकूट, मार्च 27 -- चित्रकूटRs. । संवाददाता तुलसी नगरी में जाटव परिवार ने सदियों पुरानी परंपरा का निर्वहन करते हुए नवरात्र के आखिरी दिन श्रद्धा और उत्साह के साथ जवारे निकाले। जाटव परिवार नवरात्र में कुलदेवी के नाम पर जवारा बोकर नौ दिन तक विधि-विधान से व्रत रखता है। आखिरी दिन धूमधाम से जवारे निकालकर यमुना में बिसर्जन किया गया।जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव के मुताबिक शारदीय व चैत्र नवरात्र में कलश स्थापना कर जवारा बोने की परंपरा चली आ रही है। वह परिवार सहित नौ दिन का व्रत रखते हैं। आखिरी दिन नवमी को बोए गए जवारों के कलश सिर में रखकर देवी गीत गाती हुई महिलाएं निकली। गाजे-बाजे और जयकारों के बीच जवारा मुख्य मार्ग सराय तलैया चौराहा, सराफा बाजार होते हुए तुलसी जन्म कुटीर पहुंचे। इसके पहले रास्ते में सांगों का प्रदर्शन भी किया गया। मरही माता, श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.