हापुड़, मार्च 26 -- चैत्र नवरात्र की दुर्गा अष्टमी लोगों ने अपने घरों एवं मंदिरों में कन्या पूजन किया। कन्याओं को हलवा, पूरी और चने का भोग लगाया गया। कन्या पूजन करने के बाद शुभ वस्तुएं उपहार के रूप में भेंट की गई। इसके बाद उपवास रखने वाले लोगों ने अन्न का भोग लगाकर अपना उपवास खोला। वहीं अष्टमी पर शहर के प्रमुख मंदिरों में माता रानी के दर्शन को भक्तों का तांता लगा रहा।दुर्गा अष्टमी के पूजन के लिए सुबह से ही लोगों ने अपने घरों के आसपास रहने वाली कन्याओं को भोजन के लिए आमंत्रित किया। इसके बाद कन्याओं के हाथ जोड़कर घर में प्रवेश कराया। घर में प्रवेश के समय माता के जयकारे लगाए गए। कन्याओं के लिए साफ आसन बिछाया गया। साथ ही उनके पैर धोएं। माथे पर कुमकुम और रोली का टीका लगाया। कन्याओं के हाथ में कलावा बांधकर घी के दीपक से उनकी आरती की। इसके बाद हल...