हमीरपुर, सितम्बर 14 -- भरुआ सुमेरपुर, संवाददाता। शनिवार की देर शाम वृद्ध मां की सब्बल मार कर हत्या करने वाले बेटे को पुलिस ने आलाकत्ल के साथ गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे jail भेज दिया गया है। पुत्र मां के जमीन बेचने से मना करने से नाराज था। मृतका की पुत्री ने भाई के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई है। शनिवार को देर शाम चंदपुरवा बुजुर्ग निवासी आनंदी यादव उर्फ जुल्ली ने घर के बाहर बैठी अपनी 75 वर्षीय मां रामश्री को पीटते हुए अंदर ले गया और दरवाजा बंद करके सिर में सब्बल और ईंट मारकर हत्या कर दी। मां की हत्या करने के बाद करीब चार घंटे तक उसके शव के पास ही बैठा रहा। सूचना पर पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और दरवाजा खुलवाकर हत्यारोपी को हिरासत में लिया। थानाध्यक्ष पवन कुमार पटेल ने बताया कि मृतका रामश्री की विवाहिता पुत्री सखीरानी ...