मां के चौथे स्वरूप की हुई पूजा-अर्चना
मोतिहारी, मार्च 22 -- मोतिहारी, मोतिहारी संवाददाता। वासंतिक नवरात्र के चौथे दिन रविवार को नगर सहित जिले के सभी दुर्गा मंदिरों तथा पूजा पंडालों में माता के चौथे रूप माता कुष्माण्डा की पूजा अर्चना भक्ति भाव से की गयी। इस अवसर पर आचार्यों ने पहले पंचलोकपाल, नवग्रह व दशदिग्पाल की पंचोपचार से पूजा कर माता के चौथे रूप का आवाहन किया। उसके बाद विधिवत पूजन के बाद भोग अर्पित कर माता की आरती की।मंदिरों में हो रही भीड़ : नगर के चांदमारी स्थित दुर्गा मंदिर, धर्मसमाज चौक स्थित मनोकामना मंदिर, कचहरी चौक स्थित जगदम्बा आनंदधाम मंदिर, मीना बाजार स्थित दुर्गा मंदिर, भवानीपुर जिरात के कुण्डवा मंदिर तथा श्रीकृष्ण नगर के मंगलायतन मंदिर सहित सभी मंदिरों में उपस्थित जनों ने माता के चौथे रूप की पूजा करने के क्रम में सभी प्रकार के भय से मुक्ति तथा सभी प्रकार के सुख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.