हरिद्वार, मार्च 22 -- चैत्र नवरात्र के चौथे दिन हरिद्वार के प्रमुख मंदिरों में श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुंचे। भक्तों ने मां दुर्गा के चौथे स्वरूप मां कूष्माण्डा की पूजा-अर्चना करते हुए सुख-समृद्धि मांगी। रविवार सुबह ही हरकी पैड़ी, मनसा देवी, चंडी देवी, सुरेश्वरी देवी, मायादेवी और दक्षिण काली मंदिर में लंबी कतारें लग गईं। श्रद्धालु गंगा स्नान के बाद माता के मंदिरों में पहुंचे। इस दौरान माता के जयकारों से मंदिर गुंजायमान रहे। मान्यता है कि मां कूष्माण्डा की पूजा से जीवन से भय और बाधाएं दूर होती हैं और सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। प्रमुख मंदिरों और गंगाघाट पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया और सीसीटीवी कैमरों से कड़ी निगरानी भी रखी गई।मंदिर परिसर में दिनभर पूजा-अर्चनासुबह से ही श्रद्धालु मंदिर परिसर में पूजा-अर्चना करते रहे और भजन-की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.