मां के खून की हर बूंद में स्वस्थ बचपन की नींव, एनीमिया के खिलाफ तेज हुआ अभियान
किशनगंज, सितम्बर 6 -- किशनगंज। गर्भावस्था में खून की कमी को अक्सर सामान्य कमजोरी समझकर नजरअंदाज कर दिया जाता है, लेकिन यही लापरवाही मां और गर्भस्थ शिशु दोनों के स्वास्थ्य पर भारी पड़ सकती है। एनीमिया के कारण गर्भवती महिला में कमजोरी और जटिलताओं का खतरा बढ़ने के साथ शिशु के विकास पर भी प्रतिकूल असर पड़ सकता है। इसी चुनौती को देखते हुए जिले में चल रहे 98 दिवसीय एनीमिया मुक्त भारत अभियान के माध्यम से एनीमिया की समय पर पहचान, उपचार और रोकथाम पर विशेष जोर दिया जा रहा है। अभियान में गर्भवती महिलाओं को नियमित जांच, आयरन-फोलिक एसिड की गोलियों के सेवन और संतुलित पोषण के प्रति जागरूक किया जा रहा है, ताकि खून की कमी को गंभीर स्थिति बनने से पहले ही नियंत्रित किया जा सके.
समय पर जांच से सामने आ रही खून की कमी गर्भावस्था के दौरान शरीर को अधिक आयरन और पोष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.