समस्तीपुर, फरवरी 25 -- समस्तीपुर। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के अटेरन चौक स्थित एक रिटायर्ड कर्नल के बंद घर का गेट तोड़कर चोरों द्वारा सामानों की चोरी कर ली गई। पीड़ित की पहचान रिटायर्ड कर्नल राजीव रंजन के रूप में की गयी है। घटना की जानकारी मंगलवार की सुबह पड़ोसी ने गेट टूटा होने पर कर्नल को दी। इसके बाद उनके रिस्तेदार ने पहुंच पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। इस संबंध में पीड़ित राजीव रंजन ने बताया कि उनकी मां का इलाज पटना के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। इस दौरान वह घर बंद कर पटना में ही रह रहे थे। मंगलवार की सुबह पड़ोसी ने घर मे चोरी की सूचना दी। उन्होंने बताया की चोरों ने उनके घर का गेट तोड़कर घर में रखें कीमती समानों की चोरी कर ली है। इसकी जानकारी होने पर चोरी के घटना की सूचना पुलिस को दी गई है। पुल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.