मोतिहारी, मार्च 16 -- मोतिहारी, निप्र। ढाका विधानसभा क्षेत्र से राजद विधायक फैसल रहमान के राज्यसभा चुनाव में मतदान नहीं करने को लेकर चल रही अटकलों पर विराम लग गया है। विधायक के पारिवारिक सूत्रों ने कहा है कि वे अभी अपनी बीमार मां रुक्साना खातून के इलाज के लिए दिल्ली में हैं। विधायक की मां करीब एक महीने से बीमार हैं। उनका इलाज पहले मोतिहारी और फिर पटना के अस्पताल में कराया गया था। अपेक्षित सुधार नहीं होने पर उन्हें दिल्ली ले जाया गया है। सोमवार को राज्यसभा चुनाव के लिए हुए मतदान में फैसल रहमान की अनुपस्थिति को लेकर राजनीतिक गलियारों में विभिन्न प्रकार की चर्चाएं शुरू हो गई थीं। हालांकि, उनके करीबी लोगों ने कहा है कि मतदान में भाग नहीं ले पाने के पीछे कोई राजनीतिक कारण नहीं, बल्कि पूरी तरह से पारिवारिक मजबूरी है।मां की बिगड़ती स्वास्थ्य स्थ...