मां के आठ माह बाद पिता ने की आत्महत्या, अनाथ हुए बच्चे
हरदोई, जून 16 -- हरदोई, संवाददाता। हरदोई जिले के अतरौली थाना क्षेत्र के ग्राम जखवा में मंगलवार को आठ माह पहले मां की आत्महत्या के बाद पिता के आत्महत्या कर ली। इससे बच्चे अनाथ हो गये। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।ग्राम जखवा मजरा महम्दापुर निवासी रामनरेश ने बताया कि उनके बड़े भाई श्यामसुंदर तिवारी उम्र 45 वर्ष ने सोमवार की रात घर के अंदर पंखे से लटककर जान दे दी। मंगलवार सुबह जानकारी होने पर परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों के अनुसार श्यामसुंदर काफी समय से मानसिक तनाव में थे। उनका उपचार भी चल रहा था। उनकी दूसरी पत्नी रूबी ने 11 अक्टूबर 2025 को लखनऊ के मड़ियाव थाना क्षेत्र में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। पत्नी की मौत के बाद से वह गहरे सदमे में थे। अधिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.